समुदाय केंद्र

नमस्कार, और हिन्दी समुदाय केंद्र पर आपका स्वागत है! हम इस समय अंग्रेज़ी समुदाय केंद्र से सहायता पृष्ठों को अनुवादित करने की कोशिश कर रहे हैं; हमारे इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए कृपया हमारे डिस्कॉर्ड सर्वर में शामिल हों।

READ MORE

समुदाय केंद्र
Register
Advertisement
समुदाय केंद्र

आप w:Adoption:Requests पर बिना किसी सक्रिय प्रबंधक और/या ब्यूरोक्रैट दल के समुदायों पर प्रबंधक और/या ब्यूरोक्रैट अधिकारों का अनुरोध कर सकते हैं। समुदायों को केवल एक सक्रिय समुदाय सदस्य द्वारा ही अपनाया जा सकता है, इसलिए अपना अनुरोध पोस्ट करने से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आप नीचे सूचीबद्ध दत्तक ग्रहण दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं।

मौजूदा प्रबंधकों को केवल तभी हटाया जा सकता है जब वे एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय रहे हों।

कृपया ध्यान दें:

  • Fandom द्वारा ब्रांड की गई विकियाँ (जैसे अंग्रेज़ी समुदाय केंद्र, SOAP विकि, आदि...) कभी भी ग्रहण करने के योग्य नहीं होते हैं।
  • यद्यपि आप आधिकारिक विकि लोगो वाले विकि को अपनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, इन विकि को अपनाना Fandom के फैसले पर किया जाता है और यहाँ निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा सकता है।
  • यदि विकि का कोई विकि प्रतिनिधि है (विकि का "विशेष:Community" पृष्ठ देखें), तो आपको उन्नत अधिकारों के संबंध में उनसे संपर्क करना चाहिए। ग्रहण करने के अनुरोध की आवश्यकता नहीं है।
  • आपको प्रति 24 घंटे की अवधि में केवल एक ग्रहण करने का अनुरोध प्रस्तुत करने की अनुमति है। कृपया इसे ध्यान में रखें।

अपने ग्रहण करने के अनुरोध पर प्रतिक्रिया के लिए कृपया एक सप्ताह (7 कार्यदिवस) तक का समय दें। अनुरोध आम तौर पर—लेकिन हमेशा नहीं—समीक्षा उसी क्रम में की जाती है जिस क्रम में वे प्राप्त होते हैं।

हम आशा करते हैं कि आप हमारे किसी समुदाय को ग्रहण करें!

दत्तक ग्रहण के दिशानिर्देश

क्या विकि अक्रिय है?

  • अन्य सदस्यों द्वारा कोई महत्वपूर्ण संपादन नहीं। यदि अन्य सदस्य मौजूद हैं तो कृपया अपना अनुरोध करने से पहले एक ब्लॉग पोस्ट या नए नेतृत्व की अन्य सार्वजनिक चर्चा शुरू करें और सदस्यों को प्रतिक्रिया देने के लिए कम से कम एक हफ़्ते का समय दें।
  • प्रबंधक[१] 60 दिनों या उससे अधिक समय से निष्क्रिय हैं
  • नोट: अगर आप एक मौजूदा प्रबंधक हैं जो ब्यूरोक्रैट के अधिकार प्राप्त करना चाहते हैं, तो अन्य सक्रिय प्रबंधकों से अनुमोदन प्राप्त करें, फिर हमें अपने अनुरोध में बताएँ।

क्या विकि का विषय दोहराव वाला है?

  • यदि आप एक ऐसी विकि को ग्रहण का अनुरोध करते हैं जो नकली है, तो हम संभवतः ग्रहण करने के अनुरोध को अस्वीकार कर देंगे - और आपको विषय के बारे में सबसे लोकप्रिय विकि पर संपादित करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • हम ऐसी विकियों को बंद कर सकते हैं, और/या दो विकियों के विलय के रास्तों का पता लगा सकते हैं।

क्या आप ग्रहण करने के योग्य हैं?

  • आप विकि को तभी अपना सकते हैं जब आपको किसी अन्य विकि पर प्रबंधक बनाए जाने के 90 दिन बीत चुके हों।
  • आप वर्तमान में किसी अन्य Fandom परियोजना पर अवरोधित नहीं हैं।

क्या आप विकि की सामग्री में योगदान दे रहे हैं?

  • आपने अपना आवेदन जमा करने के समय से पहले कम से कम एक लगातार सप्ताह के लिए प्रत्येक दिन विकि पर मुख्य रूप से सामग्री पृष्ठों[२] को संपादित किया है।[३]
  • आपने मुख्य नेमस्पेस में कम से कम एक नया पृष्ठ बनाया है (जितना अधिक बेहतर होगा)।
  • आप वर्तमान में मुख्य नेमस्पेस को संपादित कर रहे हैं
  • विकि को ग्रहण करने के लिए आपको स्वाभाविक अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी विकियों के लिए) का उपयोग करना चाहिए (Google Translate से नहीं)

क्या आप समुदाय का निर्माण कर रहे हैं?

  • आप अन्य सदस्यों से बात करने की कोशिश करते हैं — आपने सदस्य वार्ता पृष्ठों पर मित्रवत और उत्साहजनक संदेश छोड़े हैं और लेख वार्ता पृष्ठों, मंचों या ब्लॉग्स पर प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।
  • आप विकि को सुव्यवस्थित और अपडेटेड रखते हैं — समाचार अनुभागों को अपडेट करें, विषय से संबंधित नए चित्र और वीडियो जोड़ें, आदि।

क्या विकि के विषय में स्वाभाविक दर्शक हैं?

  • हम व्यक्तिगत या प्रयोगपृष्ठ विकियों को ग्रहण की अनुमति नहीं देते हैं।
  • यदि विषय अत्यधिक अस्पष्ट है, और पृष्ठ दृश्य आँकड़े बहुत कम दर्शकों का सुझाव देते हैं, तो हम शायद अनुरोध को अस्वीकार कर देंगे। जैसा कि हमारी सामुदायिक निर्माण नीति में बताया गया है, हम ऐसी विकियों को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं।

  1. यहाँ एक "प्रबंधक" का मतलब प्रबंधक/सिसॉप या ब्यूरोक्रैट अधिकारों वाला कोई व्यक्ति। देखा जाए तो किसी गैर-प्रबंधक को ऐसे किसी सक्रिय प्रबंधक के "नाक के नीचे से" विकि को ग्रहण नहीं करना चाहिए जो कि ब्यूरोक्रैट नहीं है। तो ऐसे किसी विकि के ग्रहण के अनुरोध को प्रस्तुत न करें जहाँ कोई सक्रिय प्रबंधक हो, या कम से कम बिना उनके अनुमति के नहीं।
  2. "सामग्री पृष्ठों" से हमारा मतलब है मुख्य नेमस्पेस में मौजूद साधारण लेख। दूसरे शब्दों में, वार्ता पृष्ठों, ब्लॉग्स या चर्चा में संपादनों को नहीं गिना जाएगा। हमें पता लगना चाहिए कि आपको विकि के विषय के बारे में सचमुच जानकारी है।
  3. स्पष्ट रूप से कहे जो हमें जाँचना होगा कि विकि में आपकी दिलचस्पी वर्तमान और सक्रिय है। क्योंकि Fandom स्टाफ को अनुरोध जाँचने में ज़रा-सा वक्त लग सकता है, इंतज़ार करते हुए भी संपादित करते रहना न भूलें।
अंतर्राष्ट्रीय ग्रहण अनुरोध कड़ियाँ
(अगर आपको यहाँ अपनी भाषा नहीं दिख रही, कृपया अंग्रेज़ी पृष्ठ पर पोस्ट करें)
Español Para las solicitudes de adopción en español, visite esta página.
Deutsch Adoptionsanfragen für Wikis in deutscher Sprache siehe hier.
English For adoption requests in English, please see this page.
Français Pour les demandes d'adoptions en français, consultez cette page.
Русский Запросы по русскоязычным викиям подавать здесь.
Italiano Per le richieste di adozione in italiano, visitare questa pagina.
Polski Aby zobaczyć polskie centrum adopcji wiki, zajrzyj tutaj.
Nederlands Voor adoptie-aanvragen in het Nederlands, raadpleeg deze pagina.
Português Para pedidos de adoção em português, visite esta página.
中文 有關中文wiki領養申請,請造訪此頁。

有关中文wiki领养申请,请访问此页。

Advertisement