नमस्कार, और हिन्दी समुदाय केंद्र पर आपका स्वागत है! हम इस समय अंग्रेज़ी समुदाय केंद्र से सहायता पृष्ठों को अनुवादित करने की कोशिश कर रहे हैं; हमारे इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए कृपया हमारे डिस्कॉर्ड सर्वर में शामिल हों।
फैनडम स्क्वाड्रॉन अनुभवी सदस्यों का एक दल है जो विश्वसनीय विकि परियोजनाओं की सहायता करते हैं। दल के सदस्य साँचें बनाते हैं, लेख लिखते हैं और विकियों को बढ़ाते हैं, जो कि वे या तो खुद चुनते हैं या फिर स्क्वाड्रॉन के दूसरे सदस्यों की सलाह से।
स्क्वाड्रॉन दल IVT का एक हिस्सा है जो ऐसे सदस्यों को साथ लाती है जिन्हें नए विकियों पर जाकर IVT के साथ संपर्क रहकर हर तरह के योगदान देना पसंद है। स्क्वाड्रॉन का आखिरी लक्ष्य है विकियों को सुधारकर लोकल वेब पर उनके बारे में जागरूकता को बढ़ाना।
यह अनुरक्षण रिपोर्ट से पृष्ठों को सुधारने, साधारण विकिटेक्स्ट और डिज़ाइन को सुधारने जैसे बुनियादों से लेकर छोटे पृष्ठों के असली कंटेंट में बढ़ौती लाने जैसे कामों में सहायता करती है।
स्क्वाड्रॉन के सदस्यों के पास आम तौर पर कंटेंट स्वयंसेवक अधिकार होंगे, जिसकी मदद से वे कुछ विशिष्ट काम आसानी से कर सकते हैं, लेकिन वे लोकल प्रबंधकों के ऊपर नहीं होते।
अगर आप पहले से ही किसी विकि पर काम कर रहे हैं, और आप दूसरे विकियों के भी सदस्य बनना चाहते हैं, पर आपको यह मालूम नहीं कि आपके कौशल और ज्ञान दूसरे प्रबंधकों और सदस्यों के लिए कहाँ काम आ सकते हैं, तो हमारे साथ आ जाइए! अगर आप दल का हिस्सा बनना चाहते हैं, हमारे पास एक फॉर्म है! इसे यहाँ पाया जा सकता है (Google फॉर्म)।
इस सूची को वर्णानुक्रम और नाम के अनुसार छाँटा गया है
Anti, Fandom के स्क्वाड्रॉन दल की एक रूसी सदस्य है। वह 2015 के अप्रैल में Fandom में शामिल हुई। Anti खेलों, और पहले किताबों की एक बड़ी प्रशंसक रही है। उसका प्रिय कार्य है आम तौर पर किसी विशिष्ट विकि पर लेख लिखना और संपादित करना। दूसरा काम है विकि के डिज़ाइन और इसके साँचों की देखरेख करना, और तीसरा काम हमेशा HTML, CSS, JS होगा।

BooBooLyon सितंबर 2019 से Fandom पर है। वह Starz Power विकि का संस्थापक है और वह दूसरे विकियों पर भी काफी योगदान करता है, खासकर कि MCU के विकियों पर, क्योंकि वह मार्वल का बड़ा प्रशंसक है। अगर आप उसे अपने विकि पर पाते हैं, समझ लीजिए कि वह विकि के विषय वाली धारावाहिक/फिल्म देख रहा है। वह अब भी मंच पर काम करना सीख ही रहा है तो कुछ गलतियाँ हो जाने पर उसपर इल्ज़ाम मत लगाना…

CoralBat1714 अगस्त 2020 से Fandom पर रही है और एक साथ कई विकियों को संपादित करती है। वह फ्रेंच स्ट्रेंजर थिंग्स विकि पर एक प्रबंधक है और सभी फ्रेंच विकियों पर छोटे योगदान करती है।

Mapmaker Lich या सिर्फ Lich। पंजीकरण की तिथि: सितंबर 2017, पहली संपादना: नवंबर 2017, सक्रिय संपादन की शुरुआत: फरवरी 2018, 2018/19 के शीत ऋतु से रूसी स्क्वाड्रॉन दल का सदस्य रहे है। पहला खेल: 'Heroes of Might and Magic IV: The Gathering Storm' (प्रिय नक्शा: Three Queens (गलती के लिए माफ़ करना, सीधे रूसी संस्करण से अनुवादित किया है - Lich))। मुख्य कौशल: लेख संपादित करना और बनाना, चर्चा करके विचार सृष्टि करना। CSS पर ज़्यादा निर्भर न रहकर और बिना JS के (क्योंकि उसे जावास्क्रिप्ट नहीं आती) साधारण डिज़ाइन बना सकते है। ज़रूरत पड़ने पर अच्छा-खासा अंग्रेज़ी बोल सकते है।

MyManga एक फ्रेंच स्क्वाड्रॉन सदस्य है। मार्च 2021 से एक Fandom सदस्य होते हुए उसने फ्रेंच My Hero Academia विकि पर पृष्ठों को संपादित करना शुरू किया और चार महीनों में वहाँ प्रबंधक बन गया। वह माँगा और उनपर आधारित वीडियो गेम पसंद करता है।

Esteban Fandom पर एक फ्रेंच योगदानकर्ता है। वह सितंबर 2019 को मंच पर शामिल हुआ और अप्रैल 2020 में स्क्वाड्रॉन में। किताबों से संबंधित कुछ विकियों पर प्रबंधक है, और वह साधारणतः साँचों और CSS में कुशल है।