समुदाय केंद्र
Advertisement
समुदाय केंद्र

कड़ियाँ किसी विकि के लिए बुनियादी होते हैं। ये आपके पाठकों की एक पृष्ठ से दूसरे तक क्लिक करते हुए जाने — यानी आपके कंटेंट को आसानी से ढूँढने में मदद करते हैं। यह विकियों के लिए इतना बुनियादी है कि कड़ियाँ बनाने की प्रक्रिया को विकिफ़िकेशन भी कहा जाता है।

ध्यान रखें कि आपके पृष्ठों पर दूसरे पृष्ठों की ही कड़ियाँ हों। हालाँकि पृष्ठ पर हर कड़ी का दूसरे पृष्ठ तक जाना ज़रूरी नहीं।

Fandom के विसुअलएडिटर का उपयोग करना[]

टूलबार के बटन को दबाने पर आने वाला कड़ी का डायलॉग बॉक्स।

एक कड़ी बनाने के लिए, सम्पादन बटन पर क्लिक करें और इस विधि का पालन करें:

  • जिस टेक्स्ट को आप कड़ी बनाना चाहते हैं, उसे हाइलाइट करें।
  • टूलबार पर Link button.png बटन पर क्लिक करें।
  • एक पॉप-अप विंडो आएगा जिसमें आप कड़ी बना सकते हैं।
    • हमारे क्लासिक रिच-टेक्स्ट एडिटर में यह विंडो आपको कड़ियाँ बनाने के लिए दो विकल्प देता है: एक आंतरिक कड़ी या फिर बाहरी कड़ी। अंदरी कड़ियाँ विकि के अंदर के (या किसी दूसरे Fandom विकि) के पृष्ठ हैं। बाहरी कड़ियाँ Fandom से बाहर पृष्ठों की कड़ियाँ हैं। जो आपको चाहिए, उसे चुन लें।
    • हमारे विसुअलएडिटर के विंडो कड़ियों के लिए विकल्प नहीं देता। आप किसी भी तरह की कड़ी के लिए एक ही फ़ील्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कड़ी का लक्ष्य डालें। आंतरिक कड़ी के लिए बस पृष्ठ का नाम दें। बाहरी कड़ी के लिए पूरा URL दें ("https://" भाग सहित)।
  • सुनिश्चित करें कि कड़ी के लिए चुना गया टेस्क्ट ठीक से दिखता है। इसे वही टेस्क्ट होना चाहिए जिसे आपने पहले हाइलाइट किया था।
  • "ठीक है" पर क्लिक करें। आपकी कड़ी हाज़िर है!

सोर्स मोड का उपयोग करना[]

सोर्स सम्पादन Fandom के विसुअल एडिटरों द्वारा दिए विकल्पों से काफी ज़्यादा अलग है। लेकिन इसकी मदद से आप विकिटेस्क्ट से और भी तमीज़ से कड़ियाँ बना सकते हैं। इसके बारे में इतनी सारी दिलचस्प जानकारी है कि हमने इसके बारे में पूरा एक पृष्ठ ही बनाया हुआ है!

ज़रूरी नोट[]

  • जब तक आपको कड़ियाँ बनाते समय खुद पर हौसला न आए, सहेजने से पहले हमेशा अपने बदलाव का पूर्वावलोकन देखें।
  • ज़्यादातर विकियों पर अगर कड़ी लाल है, इसका मतलब यह है कि लक्ष्य मौजूद नहीं है या फिर आपने इसे गलत लिखा हौ। अगर आप उस कड़ी पर क्लिक करते हैं, आपको उस पृष्ठ को बनाने को कहा जाएगा।
  • वर्तमान पृष्ठ तक जाने वाली कड़ी जोड़ने पर वह कड़ी के बजाय एक मोटे अक्षरों वाले टेक्स्ट जैसा दिखता है।

See also[]

सहायता और फीडबैक[]

Advertisement