सदस्य योगदान पृष्ठ किसी सदस्य द्वारा उस विशिष्ट समुदाय पर की गई सभी सम्पादनाओं की एक सूची दिखाता है। इसकी मदद से आप देख सकते हैं कि दूसरे कसी तरह से योगदान दे रहे हैं, और अपने योगदान पर भी नज़र रख सकते हैं।
क्रमशः[]
सदस्य योगदान पृष्ठ[]

- सदस्य के मास्टहेड पर किसी समुदाय पर उसके कुल सम्पादनाएँ और पोस्ट दिखाए जाते हैं।
- इस टैब से सदस्य के योगदान तक पहुँचा जा सकता है।
- यहाँ पर आप सदस्य के योगदान को नेमस्पेस और तिथि के अनुसार फ़िल्टर कर सकते हैं।
- इसमें सभी सम्पादनाएँ हैं और इससे आप बदलाव को देखने के लिए सम्पादित किए गए पृष्ठ या बदलाव के लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
योगदान पृष्ठ तक पहुँचने के दूसरे तरीके[]
- हर योगदान पृष्ठ
विशेष:योगदान/यूज़रनेम
के फॉर्मेट में है, जिससे लिंक करना आसान हो जाता है। उदाहरणस्वरूप, विशेष:योगदान/Fandom। - अपने योगदान पृष्ठ पर पहुँचने के लिए विशेष:मेरे योगदान पर जाएँ।
- अगर सम्पादक ने लॉग-इन नहीं किया है, यूज़रनेम की जगह IP पते का इस्तेमाल किया जाता है। जल्दी पहुँचने के लिए आप हाल में हुए बदलाव या पृष्ठ इतिहास पर IP पते पर क्लिक कर सकते हैं।
Special:UserActivity पर ग्लोबल योगदान[]
समुदाय केंद्र पर Special:UserActivity की मदद से आप वो सभी Fandom विकियाँ देख पाएँगे जिन पर आपने योगदान किया है। डिफ़ॉल्ट से इसे आखिरी बार संपादित किए गए समुदाय के क्रम से छाँटा जाता है, पर आप इसे समुदाय के नाम या फिर सम्पादनाओं की मात्रा से भी छाँट सकते हैं। इसमें आपके ज़रूरी सदस्य समूह भी हैं।
ये भी देखें[]
- अपने प्रोफाइल को अपडेट करें
- सदस्य वरीयताओं के बारे में और जानें।
- अपने पसंदीदा पृष्ठों पर ध्यान रखना सीखें
सहायता और फीडबैक[]
- सहायता:सामग्री पर और भी विषय पाएँ
- और सहायता के लिए Fandom समुदाय केंद्र देखें
- इस लेख पर किसी अस्पष्ट चरण को रिपोर्ट करने के लिए सहायता:Fandom से संपर्क करना देखें