समुदाय केंद्र
Advertisement
समुदाय केंद्र

यथादृश्य संपादिका

Fandom पर संपादन एक पृष्ठ पर "सम्पादन" बटन पर क्लिक करने जितना आसान है। ऐसा करने पर यह आपको एक संपादन पृष्ठ पर ले जाएगा जहाँ आप पृष्ठ पर बदलाव ला सकते हैं और नई जानकारी और मीडिया डाल सकते हैं, गलतियाँ सुधार सकते हैं, या प्रारूप को अपडेट कर सकते हैं।

ज़्यादातर गुमनाम सदस्यों को VisualEditor दिखेगा। यह एक संपादन का तरीका है जिसमें आपको वही दिखाया जाता है जो आपको बदलाव सहेजने पर पृष्ठ पर दिखेगा।
दूसरे सदसयों को एक स्रोत एडिटर दिखेगा, जिसमें बुनियादी स्रोत विकिटेक्स्ट को संपादित किया जा सकता है। दो तरह के स्रोत एडिटर्स हैं:
  • 2017 विकिटेक्स्ट एडिटर (VisualEditor - source mode)
  • 2010 विकिटेक्स्ट एडिटर (Source editor).

छोटी टिप्पणियाँ[]

संपादन का बटन

  • जब आप एडिटर पर हों, आप जानकारी जोड़ने और हटाने, प्रारूप बदलने, नए चित्र और वीडियो जोड़ने, पृष्ठ के लेआउट को बदलने, और काफी कुछ करने के लिए आसानी से उपलब्ध उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं! जब आपने बदलाव ला लिए हो, बस पृष्ठ को अपडेट करने के लिए "⧼visualeditor-toolbar-savedialog⧽" बटन पर क्लिक करें।
  • डरिए मत अगर आपने कुछ "तोड़" दिया हो तो। एक पृष्ठ के सारे सम्पादनों को इतिहास पर रखा जाता है, तो अगर कुछ गलत हो जाता है, आप बस किसी पुराने संस्करण में पूर्ववत कर सकते हैं।
  • अगर आप "सम्पादन" बटन पर क्लिक किए बिना पृष्ठ को सम्पादित करना चाहते हैं, आप अपने कीबोर्ड पर E को दबा सकते हैं, और आपका चुना गया एडिटर अपने आप खुल जाएगा।
  • संपादन अभी भी Fandom ऐप के ज़रिए मुमकिन नहीं है।

एडिटर चुनना[]

लॉग-इन किए हुए सदस्य अपने सदस्य वरीयताओं (जो यहाँ पाया जा सकता है) के एक ड्रॉपडाउन से अपना डिफ़ॉल्ट एडिटर चुन सकते हैं।

सेटिंग अर्थ
VisualEditor सभी समुदायों पर VisualEditor दिखाएगा।
VisualEditor - source mode यथादृश्य संपादिका का 'स्रोत मोड' दिखाएगा।
इसे 2017 विकिटेक्स्ट एडिटर भी कहा जाता है।
Source editor सभी समुदायों पर बुनियादी स्रोत एडिटर दिखाएगा।

वैकल्पिक रूप से, आप 'सम्पादन' बटन के नीचे पाए जाने वाले ड्रॉपडाउन का इस्तेमाल कर सकते हैं - उदाहरणस्वरूप, आप ड्रॉडाउन से क्लासिक एडिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं हालाँकि आपका डिफॉल्ट VisualEditor हो।

सहायता और फीडबैक[]

Advertisement