स्पैम ऑब्लिटरेशन एंड प्रिवेंशन (SOAP, पहले VSTF और GRASP) दल फैनडम सदस्यों का एक समूह है जिन्होंने फैनडम को स्पैम और बर्बरता से मुक्त रखने के लिए वोलंटियर किया है। ऐसा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त अनुमतियाँ दी गई हैं जो उन्हें स्पैम और बर्बरता का पता लगाकर ऐसा करने वाले को ब्लॉक करने में सक्षम करती है।
यह एक स्वयंसेवक समूह है इसलिए इसके सदस्यों को फैनडम द्वारा सिर्फ इस बात पर आधार लेकर चुना और आमंत्रित किया जाता है कि वे SOAP के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कितना योगदान करते हैं। यानी कि SOAP के सदस्यों या स्टाफ को आपको दल में शामिल करने का अनुरोध करके कोई फ़ायदा नहीं होगा, और इससे SOAP का समय भी बर्बाद होता है।
VegaDark एक सदस्य है जो २००९ से स्पैम के खिलाफ लड़ रहा है। उसे फैनडम IRC सहायता चैनल, और स्पेनिश केंद्र पर पाया जा सकता है। अगर आपको कोई मदद चाहिए, कृपया दाए तरफ के लिंकों की मदद से VegaDark से सम्पर्क करें।
Callofduty4 २००८ के आखिर से फैनडम पर सम्पादित कर रहे है और वे SOAP के सदस्य अगस्त २०१२ को हुए। उसे आम तौर पर कॉल ऑफ़ ड्यूटी विकि पर सम्पादित करते देखा जा सकता है। ज़रूरत पड़ने पर दाए तरफ के लिंकों का इस्तेमाल ज़रूर करें।
TyA फैनडम पर मार्च २०१० से सम्पादित कर रहा है और वह अगस्त २०१२ को SOAP का सदस्य हुआ। एक विश्व थर्मोनुक्लियर लड़ाई आने पर दाए तरफ के लिंकों की मदद से उससे ज़रूर संपर्क करें।
TK-999 २१ जुलाई, २०१० से फैनडम पर सम्पादित कर रहा है और वह अगस्त २०१२ को SOAP का सदस्य हुआ। उसे आम तौर पर समुदाय केंद्र, 'स्टार वार्स' फैनन या वूकीपीडिया पर पाया जा सकता है।
Jr Mime ने पहली बार फैनडम पर २४ जनवरी, २०१२ को सम्पादित किया और वह २० जनवरी, २०१४ को SOAP का सदस्य हुआ। Jr Mime फैनडम पर मौजूद दो नर्व्हलों में से एक है।
Cyanide3 दिसंबर २०११ से एक सक्रीय सदस्य रहा है और कॉफ़ी की आदत वाला होकर वह जर्मन विकियों पर ही काम करता है। उसे Ingress खेलना और ट्रांसफार्मर्स की दुनिया में जीना बहुत पसंद है।
Lady Lostris २०११ से फैनडम की और ४ नवम्बर, २०१४ से SOAP की एक सक्रीय सदस्य रही है। आप उसे हमेशा अंग्रेजी अवतार विकि पर पा सकते हैं। अगर आपको अपनी कम्युनिटी बनाने में मदद चाहिए, उससे संपर्क करने में खिचखिचाइए मत।
~aanzx formerly Minato826, has been editing at Fandom since 2016 and joined SOAP(formerly VSTF) in January 2018, You can contact him on F/G Discord server his nickname there is ~aanzx.
RainA फैनडम पर अप्रैल २०१२ से सम्पादित कर रहे है और वे मई २०१९ को SOAP के सदस्य हुए। उसे ऐनिमे बहुत पसंद है और वह जर्मन विकियों पर सम्पादित करती है, जैसे अटैक ऑन टाइटन विकि।
MarkusRost ने जर्मन माइनक्राफ्ट विकि पर २०१४ से सम्पादित करना शुरू किया, और २०१७ में वहाँ प्रबंधक बन गया। तब से वह GRASP का एक सदस्य बना और उसने आसानी से विकि-पृष्ठों को लिंक करने के लिए विकि-बॉट बनाया। वह २०१९ से गेमपीडिया के लिए एक विकी-मैनेजर रहा है और वह २०२० को SOAP का सदस्य हुआ।
Jesto95 २०१८ से गेमपीडिया के इस्पोर्ट्स विकि टीम का एक सदस्य है और ६ जून, २०२० को GRASP का सदस्य हुआ। दो दिन बाद वह फैनडम और गेमपीडिया के बीच मर्ज प्रक्रिया के दौरान SOAP का भी सदस्य हुआ।
Tono555 मई २०१४ से फैनडम पर सम्पादित कर रहा है और वह मई २०२० को SOAP का सदस्य हुआ। वह अपना ज़्यादातर समय या तो अंग्रेजी या स्पेनिश अवतार विकियों पर बिताता है। अगर आपको किसी चीज़ की मदद चाहिए, ज़रूर पूछें!
Tokina8937 एक सदस्य है जो मई २०१३ से फैनडम पर है और वह जून २०२० को SOAP में शामिल हुआ। वह VOCALOIDविकि पर कुछ समय बिताती है और वह देखभाल के काम की प्रभारी है। वह अपने आस-पास के चीज़ों की भी जाँच करती है। कोई सवाल हो तो उससे ज़रूर पूछें!
TokihikoH11 फैनडम पर २२ मई, २०१८ को आई। वह फ्रेंच विकियों पर काम करती है जैसे Azur Lane विकि, Piapro विकि और Vocaloid विकि। वह जून २०२० को VSTF की सदस्य हुई (SOAP तक रीनेम से पहले)। कोई सवाल हो तो उसे उसके मैसेज वॉल पर ज़रूर पूछें।
DSquirrelGM गेमपीडिया पर काफी समय से एक सम्पादक रहा है और वह कई सालों से GRASP का सदस्य है, और वह जून २०२० को VSTF/GRASP मर्ज के साथ SOAP का एक सदस्य हुआ।
Frisk २०१३ से कई गेमपीडिया विकियों का संपादक है। वह समुदाय में शामिल हो गया और वह २०१८ से GRASP का सदस्य है। वह जून २०२० को SOAP और GRASP को एक-जुट करने की कोशिश के साथ SOAP का सदस्य हुआ।
Mr Pie 5 ने ARK: सर्वाइवल इवॉल्वड विकि को इसके पहली कदमों में २०१५ से सम्पादित करना शुरू किया। वह सितम्बर २०१७ को एक विकि-मैनेजर बना और उसी समय GRASP का भी एक सदस्य हुआ। उसने ARK विकि के लिए अब्यूज़ फ़िल्टर बनाते हुए regex सीखा और दोनों में पेशेवर बन गया, और अब वह गेमपीडिया पर ग्लोबल फ़िल्टरों की देखरेख करता है।
Asassin 1 मई २०१३ से गेमपीडिया पर रूसी माइनक्राफ्ट विकि का एक सक्रीय सदस्य है, और वह जनवरी २०१५ को वहाँ का प्रबंधक बना। वह नवम्बर २०१९ को GRASP और अगस्त २०२० को SOAP का सदस्य बना। वह ज़्यादातर गेमपीडिया विकियों को सम्पादित करता है।
Max २०१६ के दिसंबर से फैनडम पर संपादित कर रहा है, और २०२१ के मई में SOAP टीम में शामिल हुआ। आप आम तौर पर उसे Hell's Kitchen या अवतार विकि पर संपादित करते हुए देख सकते हैं।
SOAP Bot एक स्वचालित और अनुभवी स्पैम से लड़ने वाला रोबोट है। इसके पास ग्लोबल अनुमतियाँ है और यह अपने आप फालतू स्पैम पृष्ठों को डिलीट और वैंडलिस्म पूर्ववत कर सकता है।
SOAP को फैनडम स्टाफ द्वारा चुना और आमंत्रित किया जाता है। यह ऐसी स्थान नहीं है जिसके लिए आप अनुरोध कर सकते हैं। अधिकार पाने के लिए स्टाफ या SOAP के सदस्यों से अनुरोध करना बेकार है, क्योंकि इन अनुरोधों को अनदेखा कर दिया जाएगा। आप उपर्युक्त तरीकों से स्पैम और बर्बरता को रिपोर्ट करके दल की मदद कर सकते हैं।
उपकरण[]
टास्क फोर्स के सदस्यों के पास हर फैनडम समुदाय पर अतिरिक्त अनुमतियाँ हैं, जैसे कि कुछ प्रबंधक उपकरण और अतिरिक्त उपकरणों तक पहुँच जो उन्हें आसानी से स्पैम और बर्बरता हटाने में मदद करते हैं। उनके पास कई बॉट्स भी हैं जिससे कई विकियों पर सफ़ाई में मदद मिलती है।
हालाँकि SOAP के पास कुछ ऐसे उपकरण हैं जो आम तौर पर सिर्फ फैनडम स्टाफ के पास होते हैं, वे स्टाफ नहीं हैं। फैनडम स्टाफ से संपर्क करने के लिए कृपया इस फॉर्म का इस्तेमाल करें।
हालाँकि SOAP के पास कुछ प्रबंधक के उपकरण हैं, वे प्रबंधक नहीं हैं। यह जानना ज़रूरी है कि वे लोकल प्रबंधकों से "ऊँचे" नहीं हैं। सिर्फ उस विकि पर होने वाले कार्यों के लिए लोकल समुदाय और लोकल प्रबंधक ज़िम्मेदार हैं, SOAP वहाँ सिर्फ और सिर्फ शांत और अक्रिय विकियों पर क्रॉस-विकि स्पैम या बर्बरता को पूर्ववत करने के लिए होते हैं। अगर किसी विकि पर SOAP द्वारा प्रतिक्रिया तब ली जाती है जब प्रबंधक सक्रिय नहीं होता, SOAP द्वारा किए गए ब्लॉक को बाद में जाँचा और बदला भी जा सकता है।
SOAP सिर्फ विज्ञापन स्पैम और साफ़ बर्बरता को रोकने या हटाने के लिए मौजूद होती है।
SOAP इन मामलों में दखलंदाज़ी नहीं करता:
जब लोकल प्रबंधक सक्रिय हो
लोकल नीति के उल्लंघन की सज़ा देने
झूठी जानकारी को हटाने के लिए - स्वयंसेवकों के पास विकि के विषय का पूरा ज्ञान न भी हो सकता है तो वे सामग्री की सटीकता को नहीं जाँच सकते। इसके लिए लोकल प्रबंधक से संपर्क करें।
लोकल प्रबंधकों की अनुपस्थिति के समय अनुरक्षण का काम करने के लिए - कृपया समुदाय को ग्रहण करने की सोचें।
जब कोई सदस्य बकवास "स्पैम कर रहा" हो - SOAP सिर्फ विज्ञापनों और दूसरे साइटों की कड़ियों वाले स्पैम से ही लड़ता है